SSC क्या है ?
SSC एक बोर्ड है जिसकी स्थापना 4 नवंबर 1975 को हुई थी। SSC का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Staff selection commission और हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग होता है।
SSC अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करती रहती है जैसे - CGL, CHSL, STENO, JE, CAPE, JHT आदि हर वर्ष संचालित करती है। जिन्हें छात्र अपनी योग्यता अनुसार उत्तीर्ण करके भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी कर सकते हैं।
इनमें से एक है SSC (CGL) - CGL का अर्थ Combined graduate level होता है।
इसके लिए आपके पास ग्रेजुएट लेवल की कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है। तभी आप इसके लिए apply कर सकते हैं अन्यथा आप SSC cgl के लिए apply नहीं कर सकते हैं।
बिना ग्रेजुएशन के आप SSC chsl के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आप को कक्षा 12 उत्तीर्ण करना आवश्यक है। कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद आप SSC cgl के लिए apply कर सकते हैं।
SSC (CGL) syllabus : SSC(CGL) का सिलेबस मुख्यतः कक्षा 10 और 12 पर आधारित होता है। जो कुछ आप ने इन कक्षाओं में पड़ा हुआ है बस उसी को आप लोगों को थोड़ा गहराई से अध्ययन करना होता है।
SSC cgl का सिलेबस जानने से पहले इसके चरण जान लेते हैं। इसके मुख्यत: 4 चरण (Tier) होते हैं।
Tier 1st
Tier 2nd
Tier 3rd
Tier 4th
Tier 1st : Tier 1st में मुख्यत: चार subject होते हैं और चारों subject से 25 - 25 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं कुल 100 प्रश्न होते हैं और 60 मिनट यानी 1 घंटा समय निर्धारित होता है।
Tier 1st उत्तीर्ण करने के बाद tier 2nd उत्तीर्ण करना होता है।
Tier 2nd : Tier 2nd में 2 subject से प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक विषय से 100 - 100 प्रश्न होते हैं। कुल 200 प्रश्न करने होते हैं। Tier 2nd को उत्तीर्ण करने के बाद Tier 3rd उत्तीर्ण करना होता है।
Tier 3rd : Tier 3rd में आप को Application और Essay लिखना होता है। इन्हें आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिख सकते हैं। इसके बाद Tier 4th होता है।
Tier 4th : Tier 4th में टाइपिंग अथवा ईन्टरविव हो सकता है। ईन्टरविव तो लगभग हटा ही दिया गया है। ज्यादातर टाइपिंग ही होता है और इसे क्वालीफाई करने के बाद आप सरकारी नौकरी का आनंद अठा सकते हैं।
0 Comments