2nd Type Work & Time questions and Tricks to solve them

          WELCOME BACK FRIENDS, हम समय तथा कार्य का बेसिक अपनी पूरानी पोस्ट Click here में सीख चुके हैं। अब हम 2nd type questions की Trick सीखेंगे। तो चलिए शुरु करते हैं -
Question No. 5: A किसी कार्य का 1/4 भाग 5 दिन में कर लेता है जबकि B 1/3 भाग 10 दिन में कर लेता है दोनों मिलकर पूरा कार्य कितने समय में करेंगे ?

Solution

Follow this image -

    इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए सबसे पहले Total Time निकालना होता है, कैसे -
प्रश्न में कहा गया है कि A किसी कार्य का 1/4 भाग 5 दिन में कर लेता है तो 1/4 में नीचे ऊपर (हर तथा अंश) दोनों में 5 से गुणा कर देंगे। नीचे हमको 20 मिलेगा जो A का समय होगा। 
ठीक इसी प्रकार B कार्य का 1/3 भाग 10 दिन में करता है तो इसमें 10 से हर तथा अंश में गुणा किया जायेगा। इसलिए B का समय 30 दिन होगा। बाकी सारा कार्य उसी प्रकार से करना है जैसे अभी तक करते थे।
       20 और 30 का LCM लेंगे, Efficiency निकलेंगे। दोनों की Efficiency 3 और 2 को आपस में Add करके (5) से Total Work 60 को भाग कर देंगे। A तथा B को एकसाथ पूरा कार्य करने में 12 दिन का समय लगेगा निकल आएगा।

Question No. 6: Karan 25% कार्य 15 दिन में कर लेता है Arjun 50% कार्य 10 दिन में कर लेता है दोनों मिलकर 75% कार्य कितने समय में करेंगे ?

Solution

Follow this image -

     इस प्रश्न को हल करने के लिए आपको दोनों के कार्य को भिन्न बनाना पड़ेगा। Karan का  25%‌ है इसलिए 25 को 100 से भाग करेंगे। हमे मिलेगा 1/4, Arjun  का 50% है इसलिए 50 को 100 से भाग करेंगे हमें मिलेगा 1/2
  बाकी का पूरा हल आपको ऊपर वाले प्रश्न की तरह ही करना है इसलिए Question 5 को fallow करें।  
    हम मिलते है अपने अगले Type Questions and Tricks के साथ तब तक के लिए नमस्कार!

Post a Comment

0 Comments