MATHS 1st Trick, solve any Question in just 2 sec.

    हमारी पुरानी पोस्ट में आप ने SSC CGL का सिलेबस और Maths का सिलेबस जाना था। अगर आप Maths का सिलेबस नहीं जानते हो तो आप ये पोस्ट पढ़ सकत हो: Click Here
    यहां आप को एसएससी गणित के कुछ मुख्य चैप्टर्स की जानकारी दी गई है इसलिए आप ये पोस्ट पढ़ सकत है।
    
    अब यहां से शुरू होगा SSC CGL Maths के Chapter WORK AND TIME (कार्य तथा समय) के Questions को हल करने की Tricks की जानकारी और Question - Answer. ईन Tricks & Tips का उयोग करके आप किसी भी प्रश्न को कम से कम समय में हल कर सकते हो। इसलिए जो भी आप को ट्रिक बताई जाए उसे ध्यान से आपको समझना होगा तो चलिए शुरू करते हैं -

Question No. 1: 

A किसी कार्य को 10 दिनों में कर सकता है जबकि B को उसी कार्य को करने के लिए 15 दोनों का समय लगता है तो दोनों को मिलकर एक साथ उसी कार्य को करने में कितना समय लगेगा ?

Solution:

इस प्रश्न के हल को समझने के लिए आप को इस Image को fallow करना पड़ेगा। इसलिए इस इमेज के ऊपर ध्यान दीजिए।


(TRICK No. 1)A अपना काम  10 दिन में करता है इसलिए A लिखेंगे और A के आगे 10 लिखेंगे । इसी प्रकार B अपना काम 15 दिन में करता है तो A के नीचे B लिखेंगे और B के आगे 15 लिखेंगे। अब इनके द्वारा लगे समय अर्थात 10 और 15 का ल०स० (LCM) लेंगे। 10 और 15 का ल०स० होगा 30 जो कार्य होगा । इसी कार्य को करने में A 10 और B 15 दिन का समय लेता है।
     अब हमें A और B की कार्य क्षमता ( Efficiency) निकालनी है इसके लिए हमें A तथा B के द्वारा लगे समय  10 और 15 से कार्य 30 को भाग (Divide) करना होगा जिससे A और B का प्रतिदिन ka कार्य निकल आएगा।
      जब A के समय 10 से कार्य 30 को भाग करेंगे तो A की कार्य क्षमता 3 निकलेगी और B के समय 15 से कार्य 30 को भाग करेंगे तो B की कार्य क्षमता 2 निकलेगी।
       [ ( इसको इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि  A एक  दिन में 3 कार्य करता है जबकि B एक दिन में सिर्फ 2 कार्य ही कर सकता है।) इसके अलावा दूसरा तरीका A 1 घंटे या दिन में 3 लड्डू खा सकता है जबकि B 1 घंटे या दिन में सिर्फ 2 लड्डू ही खा सकता है।]
        इसका मतलब है की A, B से तेज काम करता है जिससे A किसी कार्य को B की अपेक्षा जल्दी कर सकता है।
        अब आगे प्रश्न में पूछा गया है की A और B दोनों को एक साथ उसी कार्य को करने में कितना समय लगेगा।
       
         इसके लिए हम दोनों की कार्य क्षमता 3 और  2 को आपस में जोड़ देंगे और कार्य 30 को भाग कर देंगे जो भागफल होगा उतने दिन में A और B को एकसाथ कार्य करने में समय लगेगा और वही हमारा उत्तर (Answer) होगा।

          A की कार्य क्षमता 2 + B की कार्य क्षमता 3 = 5, अब 30 को 5 से भाग करेंंगे भागफल आएगा 6.
अतः A और B दोनों को एक साथ कार्य करने में 6 दिन का समय लगेगा।
इसी प्रकार अगला प्रश्न देखते हैं -

Question No. 2:

Karan एक दीवार 21 दिन में बना लेता है जबकि Arjun उसी दीवार को बनाने में 28 दिन का समय लेता है यदि दोनों मिलकर एक साथ कार्य करे तो उसी दीवार को बनाने में उन्हें कितने दिनों का समय लगेगा ?

Solution:

Follow this image -
ठीक पहले वाले  Question की तरह इसमें भी पहले KARAN लिखेंगे और उसके आगे उसका समय 21 लिखेंगे। अब ARJUN लिखेंगे और उसके आगे 28 लिखेंगे।
        अब 21 और 28 का ल०स० लेंगे। इन दिनों का ल०स० होगा 84 जो कार्य होगा।
       इसके बाद अब हमे निकालनी है दोनों की कार्य क्षमता तो Karan की कार्य क्षमता निकालने के लिए उसके समय 21 से कार्य 84 को भाग करेंगे भागफल मिलेगा 4 जो KARAN की कार्य क्षमता होगी
         ठीक इसी प्रकार ARJUN की कार्य क्षमता निकालने के लिए उसके समय 28 से कार्य 84 को भाग करेंगे भागफल मिलेगा 3 जो ARJUN की कार्य क्षमता होगी।
प्रश्नानुसार,
          KARAN और ARJUN को एक साथ उसी कार्य को करने में लगने वाला समय निकालने के लिए दोनों की कार्य क्षमताओं को आपस में जोड़ लेंगे (4+3=7) और कार्य  84 को भाग कर देंगे।
KARAN की कार्य क्षमता 4 + ARJUN की कार्य क्षमता 3 = 7, 84 को 7 से भाग करेंगे भागफल मिलेगा 12.
अतः KARAN और ARJUN दोनों को एक साथ कार्य करने में 12 दिन का समय लगेगा।
        परीक्षा में एक ही प्रकार के प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं परीक्षा में अलग अलग प्रश्नों को पूछा जाता है जिनकी हल करने की ट्रिक कुछ अलग होती है जिन्हें आप आगे आने वाले समय में जानेंगे।
        तब तक के लिए नमस्कार !

Post a Comment

4 Comments