SSC में Maths और English के बाद अब नंबर आता है GS का यानी General study का जिसे हिंदी में सामान्य अध्ययन कहा जाता है।
General Study (सामान्य अध्ययन):
SSC cgl tier 1 में सामान्य अध्ययन का बहुत योगदान होता है इससे संबंधित 25 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। सामान्य अध्ययन कई भागों में विभाजित होती है जिन्हें आप आगे सीखेंगे तो आइए अब हम अब हम आपको एसएससी के सामान्य अध्ययन के भागो और टॉपिक्स जानते हैं -
History (इतिहास):
अभी तक जो कुछ भी हमने अपनी पुरानी कक्षाओं में इतिहास से संबंधित पड़ा है उसी से संबंधित यहां प्रश्न पूछे जाते हैं तो आइए हम आपको कुछ टापिक्स से अवगत कराते हैं।
प्राचीन भारत:
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत, प्रागैतिहासिक काल, सिंधु सभ्यता, वैदिक सभ्यता, महाजनपदों का उदय, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, मगध राज्य का उत्कर्ष, सिकंदर, मौर्य साम्राज्य, भारत के यवन राज्य, शक, कुषाण, गुप्त साम्राज्य आदि।
मध्यकालीन भारत:
भारत पर अरबों का आक्रमण, महमूद गजनवी, मोहम्मद गोरी, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मुगल शासन व्यवस्था, मराठों का उत्कर्ष आदि।
आधुनिक भारत:
उत्तरकालीन मुगल सम्राट, भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों का आगमन, बंगाल पर अंग्रेजों का आधिपत्य, अंग्रेजों का मैसूर से संबंध, कंपनी के अधीन गवर्नर जनरल, 1857 ई० की महान क्रांति, अंग्रेजी शासन के दौरान हुए महत्वपूर्ण विद्रोह, भारत का स्वतंत्रता संघर्ष, भारत की ऐतिहासिक लड़ाइयां, प्रमुख राजवंश, संस्थापक तथा राजधानी।
विश्व इतिहास:
पुनर्जागरण, अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम, फ्रांस की राज्यक्रांति, इटली का एकीकरण, जर्मनी का एकीकरण, रूसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति, इंग्लैंड की क्रांति, प्रथम विश्वयुद्ध, चीनी क्रांति, द्वितीय विश्वयुद्ध आदि।
Geography (भूगोल):
ब्रह्मांड और सौर मंडल, पृथ्वी की संरचना, ज्वालामुखी, भूकंप, पर्वत, पठार, मैदान, वन, विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश, विश्व की प्रमुख वनस्पतियां, विश्व के प्रमुख स्थान, विश्व की प्रमुख भौगोलिक खोजें, विश्व के महासागर, विश्व की प्रमुख नहरें, विश्व की प्रमुख नदियां, नदियों के किनारे बसे विश्व के प्रमुख नगर, विश्व के प्रमुख जलप्रपात, विश्व की प्रमुख झीलें, विश्व के प्रमुख पर्वत शिखर, विश्व के प्रमुख द्वीप, विश्व के प्रमुख पठार, विश्व के प्रमुख रेगिस्तान, विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी एवं मुद्रा आदि।
भारत का भूगोल:
भारत की सामान्य जानकारी, भारत का भौतिक स्वरूप, भारत की नदियां, भारत के प्रमुख झीलें, भारत के प्रमुख जलप्रपात, भारत की जलवायु, भारत की मिट्टी, भारत में कृषि, भारत में सिंचाई, भारत के खनिज, भारत के उद्योग, भारत में परिवहन, भारत की जनगणना 2011, भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदीघाटी परियोजनाएं, नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर, भारत के पर्वतीय नगर, भारतीय राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी, भारतीय जनजातियां आदि।
Indian Economy (भारतीय अर्थव्यवस्था):
राष्ट्रीय आय, आर्थिक आयोजन, नई आर्थिक नीति, भारती वित्त व्यवस्था, कृषि उद्योग, व्यापार, आर्थिक शब्दावली और विविध तथ्य आदि।
वर्गीकरण, कोशिका विज्ञान, अनुवांशिकी, जैवविकास, वनस्पति विज्ञान, पादपों का वर्गीकरण, पादप आकारिकी, पादप उतक, प्रकाश संश्लेषण, पादप हार्मोन, पादप रोग, वनस्पति शास्त्र से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, पारिस्थितिकी, प्रदूषण, जन्तु जगत का वर्गीकरण, जन्तु उत्तक, मानव रक्त, मानव शरीर के तंत्र, पोषक पदार्थ, मानव रोग, चिकित्सा संबंधी आविष्कार और महत्वपूर्ण जानकारियां आदि।
Indian Constitution (भारतीय संविधान):
भारतीय संविधान के विकास का संक्षिप्त इतिहास, भारतीय संविधान सभा, भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत, देशी रियासतों का भारत में विलय, राज्यों का पुनर्गठन, भारतीय संविधान के प्रमुख भाग, भारतीय नागरिकता, मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संघीय संसद, न्यायपालिका, राज्य की कार्यपालिका, वित्त आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, लोक सेवा आयोग, निर्वाचन आयोग, राजभाषा, शपथ एवं त्यागपत्र, भारत के राष्ट्रीय चिन्ह, संविधान के कुछ महत्वपूर्ण अनुच्छेद तथा संविधान में किए गए प्रमुख संशोधन आदि।
Physics (भौतिक विज्ञान):
SSC cgl में सामान्य अध्ययन में भौतिक विज्ञान से संबंधित कुछ टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें से कुछ टॉपिक्स यहां बताए गए हैं -
मात्रक, गति, कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, दाब, प्लवन, पृष्ठ तनाव, श्यानता, सरल आवर्तगति, तरंग, ध्वनि तरंग, उष्मा, प्रकाश, स्थिर वैद्युत, विद्युत धारा, चुंबकत्व, परमाणु भौतिकी, ब्रह्मांड, वैज्ञानिक उपकरण, यंत्रों व उपकरणों के आविष्कार, भौतिक संबंधी महत्वपूर्ण खोज, मात्रकों का एक पद्धति से दूसरी पद्धति में परिवर्तन तथा माप तौल के विभिन्न मात्रक आदि।
Chemistry (रसायन विज्ञान):
एग्जाम में रसायन विज्ञान के कुछ टॉपिक्स से क्वेश्चन पूछे जाते हैं जिनमें से कुछ टॉपिक्स नीचे दिए गए हैं -
पदार्थ एवं उसकी प्रकृति, परमाणु संरचना, गैसों का आचरण, तत्वों का आवर्त वर्गीकरण, रसायनिक बंधन, ऑक्सीकरण एवं अवकरण, अम्ल, विलयन, कार्बन एवं उसके यौगिक हाइड्रोकार्बन, कांच, प्लास्टिक, रबर रसायनिक रेशा, ईंधन, धातुएं, धातु के अयस्क, मिश्रधातु हाइड्रोजन, सल्फर, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, हैलोजेन तथा मानव निर्मित पदार्थ आदि।
Biology (जीव विज्ञान):
विविध:
भारत में प्रथम महिला, पुरुष एवं अन्य, भारत में सर्वाधिक बड़ा, लंबा, ऊंचा, विश्व में प्रथम, विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, लंबा एवं ऊंचा, प्रमुख देशों के राष्ट्रीय स्मारक, प्रमुख देशों के राष्ट्रीय चिन्ह, अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं, मानचित्र की रेखाएं, प्रमुख देशों की समाचार एजेंसियां, प्रमुख देशों के सरकारी दस्तावेज, विभिन्न देशों की राजनीतिक दल, प्रमुख चिन्ह तथा प्रतीक, प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु, विश्व की अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं, विश्व के प्रमुख समाचार पत्र, विश्व की प्रमुख गुप्तचर संस्थाएं, विभिन्न देशों के संसद, संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व के प्रमुख संगठन एवं उनका मुख्यालय, अंतरराष्ट्रीय वर्ष एवं सप्ताह, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस, भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल, भारत की प्रतिरक्षा, राज्यों के स्थापना दिवस, भारत के प्रमुख शोध संस्थान, भारत के प्रमुख वाद्य यंत्र एवं वादक, प्रमुख शास्त्री नृत्य एवं उसके कलाकार, भारत के सांस्कृतिक संस्थान एवं स्थापना वर्ष, राज्यों से संबंधित लोकनृत्य, समाधि स्थल, प्रमुख व्यक्तियों के लोकप्रिय उपनाम, व्यक्तियों से संबंधित स्थान, महान कार्यों से संबंधित व्यक्ति, प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति तथा प्रमुख लेखक एवं उनकी पुस्तकें आदि।
Sports (खेल):
Computer (कंप्यूटर):
अब यहां पर GS का पोर्सन समाप्त होता है इसके बाद Reasoning का नंबर आता है इसलिए हमारी अगली पोस्ट रिजनिंग के सिलेबस पर डिपेंड होगी।
धन्यवाद....
1 Comments
Helpful information
ReplyDelete